{"_id":"6879965e5de0cb8157051934","slug":"players-showed-their-strength-in-district-level-trials-bareilly-news-c-4-bly1015-684271-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, तैराकी के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए मजबूत दावेदारी पेश की।
चार से पांच अगस्त तक आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए दिव्यांशी शर्मा, तान्या ठाकुर, परिधि शर्मा, आराध्या जायसवाल, रितिका प्रजापति का चयन हुआ।
27 से 29 जुलाई तक प्रयागराज में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए ज्योति शर्मा, वर्षा पटेल, भव्या चित्रांशी, रंजना कश्यप, सविता गुर्जर, आराधना गंगवार, शिवानी गुर्जर, अंजलि, शिखा गंगवार, रूचि, अस्मिता, नीलम, राधा, चारू सिंह, वर्णिका पटेल, काव्या सिंह ने प्रतिभाग किया। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए शुक्रवार को मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, 24 से 27 जुलाई तक वाराणसी स्थित सिगरा स्टेडियम में होने वाली प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर व जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए ग्रुप-1 बालक वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा, अभिजीत गंगवार, गुरुचरण, मानित मित्तल, हर्षित जोशी, अमन कुमार सिंह का चयन हुआ। ग्रुप-2 में शौर्य वत्स, अरिजीत शाह, सारांश अग्रवाल व ग्रुप-3 में मधुर शंखधार, शिवांश चौरसिया, सुभाष राजपूत को चुना गया। बालिका वर्ग ग्रुप-1 में रोजिल खान का चयन हुआ।
तैराकी प्रतियोगिता के लिए 19 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल, तैराकी प्रशिक्षक सुमित चौरसिया, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक राजेश यादव, हेमंत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद