Bareilly News: जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानिए विजेताओं के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेलों के फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा ने पुरस्कृत किया। बास्केटबॉल के मुकाबलों को बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा। इसमें डीपीएस, आर्मी पब्लिक स्कूल, स्टेडियम और हार्टमैन की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुकाबले 14 जुलाई को दोपहर दो बजे से खेले जाएंगे।
भारोत्तोलन के 49 किलो वर्ग में बृजेश कुमार प्रथम, प्रवीण कुमार द्वितीय और अरमान तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलो में वंश राठौर, प्रशान्य और अरमान क्रमवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 61 किलो वर्ग में विशाल, प्रभाव मेहरोत्रा और सौरभ ने बाजी मारी। 67 किलो वर्ग में आयुष अव्वल, दीपक मौर्य दूसरे और अरिहंत तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलो में अनिरुद्ध पाल, शौर्य यादव और गौरव खुराना ने बाजी मारी।
यह भी पढ़ें- गुरुकुल में छात्र की मौत: हादसा नहीं, हत्या है... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, तीन आचार्य हिरासत में
81 किलो भार वर्ग में प्रभगुन प्रथम, हृदयांश दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। 89 किलो में निशांत शर्मा, गुरु और देवांश, 96 किलो में मोहित, मो. इबादत और कनिष्क, 102 किलो में आराध्य सिंह, शुभ और आशुतोष, 102 किलो अतिरिक्त भार वर्ग में सार्थक वशिष्ठ, कार्तिक रस्तोगी और शाश्वत ने बाजी मारी। अंशु, शेफाली, हिमांशु, पवन, वरुण, हरिशंकर, करण ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
वॉलीबॉल में बरेली स्टेडियम की टीम विजेता, विद्या वर्ल्ड की टीम उपविजेता रही। लॉन टेनिस बालक एकल वर्ग में अनय अव्वल, जश्न दूसरे और माध्यविक तृतीय रहे। बालिका एकल में हेजल पहले, तक्षिता दूसरे और वाणी तीसरे स्थान पर रहीं। फुटबॉल में बरेली हॉस्टल की टीम विजेता और कैंट एफसी उपविजेता रही।
जिम्नास्टिक : फ्लोर एक्सरसाइज में दीपांशु ने मारी बाजी
फ्लोर एक्सरसाइज बालक वर्ग में दीपांशु गुप्ता प्रथम, अभिनंदन सक्सेना द्वितीय और आयुष कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में आराध्या जायसवाल, अंकित सागर और कनक ने बाजी मारी। पामेल हॉर्स स्पर्धा में अमन सागर को पहला, तेजस्वी शर्मा को दूसरा व प्रारब्ध शर्मा को तीसरा स्थान मिला। स्टील रिंग्स में सौम्य सिंह अव्वल, राघव वैश्य द्वितीय और रिषभ तृतीय रहे। वाल्टिंग टेबल में ईशान सक्सेना, मृत्युंजय सक्सेना और आदिशेष मौर्य ने बाजी मारी। महिला वर्ग में रितिका प्रजापति, प्राधि शर्मा और साक्षी दिवाकर ने बाजी मारी।
पैरलल बार्स में ओजस सक्सेना, देवव्रत और अनुराग ने पदक कब्जाए। हॉरिजेंटल बार्स में शेखर सागर, राज और हर्षित क्रमवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में दीपांशु, सौम्या सिंह और ओजस सक्सेना ने बाजी मारी। महिला वर्ग में आराध्या जायसवाल, तान्या ठाकुर और आशी सक्सेना ने बाजी मारी। महिला वर्ग की अनइवन बार्स स्पर्धा में आशीष को पहला, लक्षिता सिंह को दूसरा और आद्रिका को तीसरा स्थान मिला। बैलेंसिंग बीम में तान्या ठाकुर, अवनी गंगवार और प्रणवी ने बाजी मारी।