फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players got mini sports stadium

Bareilly News: खिलाड़ियों को मिला मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम

Sat, 05 Oct 2024 06:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Players got mini sports stadium
भोजीपुरा। स्टेडियम का उद्घाटन करतेहुए. फोटो स्रोत प्रशासन।
प्रतिभाओं को लगेंगे पंख, पूर्व सांसद की बेटियों ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

भोजीपुरा। नैनीताल मार्ग पर भैरपुरा बाजार के पास शुक्रवार को ब्रजभूषण लाल मेमोरियल मिनी स्टेडियम का स्व. पूर्व सांसद ब्रजभूषण लाल की बेटियों ने शुभारंभ किया। इससे क्षेत्र में खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को पंख लगेंगे। क्षेत्र पंचायत निधि के 19 लाख रुपये की लागत से इस स्टेडियम को तैयार किया गया है।
मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए वर्ष 1983 ब्रजभूषण लाल की बेटियों ने करीब 2.9 हेक्टेयर जमीन दान में दी थी। शुक्रवार को प्रातः साढ़े दस बजे सीडीओ जग प्रवेश, ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, बीडीओ कमल कुमार श्रीवास्तव व पूर्व सांसद ब्रजभूषण लाल की बेटियां रजनी अग्रवाल व पुष्पलता गुप्ता पहुंची। उद्घाटन के बाद मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह में रजनी अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपने पिता की स्मृति में खेल के मैदान के लिए वर्ष 1983 में 2.9 हेक्टेयर जमीन दान दी थी, तब से किसी ने भी स्टेडियम बनवाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल, बीडीओ कमल कुमार श्रीवास्तव का इसके लिए आभार जताया।
विज्ञापन

छह माह में बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश
पुष्पलता गुप्ता ने कहा कि अब क्षेत्रीय बच्चों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। सीडीओ जग प्रवेश ने कहा कि गांव भैरपुरा बाजार के नाम से नहीं ब्रजभूषण लाल मेमोरियल मिनी स्टेडियम के नाम से यह जाना जाएगा। सीडीओ ने बीडीओ भोजीपुरा से छह माह के भीतर मिनी स्टेडियम के शेष कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल ने कहा कि अब खिलाड़ियों खेलने के लिए और कहीं नहीं भटकना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed