{"_id":"6ac006e8f6c27a7dde01880e","slug":"players-from-bareilly-division-dominate-the-state-level-sepak-takraw-competition-bareilly-news-c-4-bly1015-979705-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रदेशीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में बरेली मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रदेशीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में बरेली मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा
Sat, 03 Oct 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंट स्थित आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रदेशीय विद्यालयीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 मंडलों के 153 बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन बालकों व बालिकाओं के विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। बरेली मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
जारी परिणाम के मुताबिक, बालिका वर्ग के अंडर-17 में बरेली ने अलीगढ़ को 2-0 से हराया। मेरठ ने वाराणसी को 2-0 से मात दी। अंडर-19 बालिका वर्ग में बरेली ने अलीगढ़ पर 2-0 से जीत दर्ज की। वाराणसी ने मेरठ को 2-0 से पराजित किया। बालक वर्ग के अंडर-14 मुकाबलों में प्रयागराज ने सहारनपुर को 2-0 से, बरेली ने प्रयागराज को 2-0 से और वाराणसी ने मेरठ को 2-0 से हराया।
अंडर-17 बालक वर्ग में बरेली ने आगरा को 2-0 से, प्रयागराज ने मुरादाबाद को 2-0 से, मेरठ ने वाराणसी को 2-0 से, अयोध्या ने अलीगढ़ को 2-0 से, बरेली ने प्रयागराज को 2-0 से और मेरठ ने अयोध्या को 2-0 से मात दी। अंडर-19 बालक वर्ग में बरेली ने मुरादाबाद को 2-0 से हराया, गोरखपुर ने अलीगढ़ और प्रयागराज दोनों को 2-1 से पराजित किया। मेरठ ने आगरा को और वाराणसी ने अयोध्या को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड की मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने किया। उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। आरएन टैगोर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा, क्रीड़ा प्रभारी संदेश राठौर, श्रीधर शुक्ला, आदित्य कुमार, शाहिद, रोहित सिंह, डॉ. त्रिलोक नाथ आदि मौजूद रहे।