{"_id":"6ac15083f62c9e2fb603c16a","slug":"players-displayed-their-prowess-at-the-tehsil-level-competition-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6680-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Sun, 04 Oct 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया।
अंडर-19 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के आकाश अव्वल रहे। हैमर थ्रो में केडीएमआईसी के संजीव ने बाजी मारी। अंडर-19 बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज की जिज्ञासा प्रकाश और हैमर थ्रो में इसी स्कूल की नैंसी अव्वल रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग के हैमर थ्रो में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के उमेश, 3000 मीटर दौड़ में अमन आदर्श इंटर कॉलेज के महिपाल और भाला फेंक में केडीएमआईसी के राजा भैया प्रथम रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग हैमर थ्रो में राजकीय इंटर कॉलेज चितौली की उर्वशी और भाला फेंक में कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज की रेनू प्रथम रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के आकाश और 400 मीटर में डीके इंटर कॉलेज के देवेश अव्वल रहे। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में केपीएचएसएस की गौरी, 600 मीटर दौड़ में एनआरआईसी की पायल और 200 मीटर दौड़ में स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की गुंजन ने बाजी मारी।