फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players cheer as Indian team wins gold medal in Asian Games

Bareilly News: एशियन गेम्स में भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ियों में उत्साह

Sun, 04 Oct 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 04 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Players cheer as Indian team wins gold medal in Asian Games
बरेली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत से जिले के खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। शहर के खेल मैदानों और अकादमियों में खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस पल का स्वागत किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का मानना है कि यह जीत युवा पीढ़ी को क्रिकेट से जोड़ेगी। यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने को प्रेरित करेगी। इस खिताबी जीत ने बरेली के उभरते क्रिकेटरों के सपनों को नई उड़ान दी है। इससे स्थानीय क्रिकेट का माहौल और अधिक ऊर्जावान बन गया है।
विज्ञापन

- एशियन गेम्स में भारतीय टीम का यह स्वर्ण पदक देश के हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणास्रोत है। जिस अनुशासन और जज्बे के साथ टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराया, वह वाकई काबिले तारीफ है। युवा खिलाड़ी इस जीत से बेहद उत्साहित हैं। - ओपी कोहली, वरिष्ठ संयुक्त सचिव बीसीए
विज्ञापन
विज्ञापन


- भारतीय टीम ने दबाव की स्थिति में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। इस ऐतिहासिक जीत का असर हमारे स्थानीय खिलाड़ियों पर भी साफ दिख रहा है। यह स्वर्ण पदक देश में क्रिकेट के भविष्य को और अधिक मजबूत करेगा। - नितेश भारद्वाज, स्टेडियम क्रिकेट कोच

- खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ इस फाइनल मुकाबले की जीत ने हमारे स्थानीय अकादमियों के बच्चों में नया जोश भर दिया है, जो आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरेंगे। - महफूज खान, कोच


- एशियन गेम्स में भारत के गोल्ड जीतने पर खुशी हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम का हर एक खिलाड़ी मैदान पर पूरी जान लगा रहा था। इस शानदार जीत से मुझे और मेरे साथियों को अपने खेल को और बेहतर बनाने की नई ऊर्जा मिली है।- शिव कुमार राठी, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed