फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players auctioned, Atul was the most expensive

Bareilly News: खिलाड़ियों की हुई नीलामी, अतुल रहे सबसे महंगे

Mon, 06 Apr 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Players auctioned, Atul was the most expensive
बरेली। फिट इंडिया टीचर गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाली टीचर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 के लिए रविवार को मिनी बाइपास स्थित हॉल में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें प्रदेशभर से पंजीकृत 136 खिलाड़ियों पर टीमों ने बोली लगाई। इसमें जौनपुर के अतुल यादव सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरे। सिंह पावर राइट टीम ने उनके लिए सर्वाधिक बोली लगाई। लीग में इंटरनेशनल सिटी लाइन, टीएससीटी थंडर, ओमेगा सुपर राइडर, सिंह पिच हिटर, ग्लोबल पिच स्मैशर, धीरू इंटरप्राइजेज और गंगा ज्योति ब्लास्टर सहित अन्य टीमें प्रतिभाग करेंगी। लीग के संचालन की जिम्मेदारी संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष केसी पटेल व सचिव अनवर हसनैन संभाल रहे हैं। समारोह में प्रसून गंगवार, अमन खंडेलवाल, ऋषि पाल सिंह, सुहेल अंसारी, तनवीरुल इस्लाम, अखिलेश पटेल, डॉ. इरफान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed