फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Platform no. One on block, two dangerous

Bareilly News: प्लेटफाॅर्म नं. एक पर ब्लॉक, दो खतरनाक

Tue, 18 Feb 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Platform no. One on block, two dangerous
बरेली। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बैलास्ट डालने के लिए इन दिनों मेगा ब्लॉक चल रहा है। इस कारण ज्यादातर ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ठहराव दिया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर दो मानक के अनुरूप न होने के कारण खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन

यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। प्लेटफॉर्म नंबर एक बंद होने के कारण दो पर ट्रेनों और यात्रियों का दबाव दोगुना हो गया है। इस वजह से यहां हादसे रोकना और व्यवस्थाएं बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ के कारण इन दिनों जंक्शन पर यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। जहां सामान्य दिनों में 32-35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, वहीं इन दिनों यह आंकड़ा 60-65 हजार तक पहुंच रहा है। आमतौर पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का ठहराव प्लेटफॉर्म नंबर दो और लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों का ठहराव प्लेटफॉर्म नंबर एक पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रैक के नीचे बैलास्ट डाला जा रहा है। इस वजह से यहां दो माह से ब्लॉक है। अब तक बमुश्किल 80 फीसदी काम ही पूरा हो सका है।
प्लेटफॉर्म नंबर दो के उच्चीकरण के लिए कई बार कवायद शुरू हुई, तकनीकी टीमों ने निरीक्षण भी किया, पर योजना परवान नहीं चढ़ सकी।
जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने और प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ज्यादा ट्रेनों को ठहराव दिए जाने के दौरान यहां अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं। दिल्ली भगदड़ के बाद जंक्शन पर सिविल पुलिस की तैनाती भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed