फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plaster fell from the ceiling of the district hospital's hepatitis ward.

Bareilly News: जिला अस्पताल के हेपेटाइटिस कक्ष की छत से गिरा प्लास्टर

Sat, 13 Jun 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Plaster fell from the ceiling of the district hospital's hepatitis ward.
बरेली। हाल ही में एनक्वॉस सर्टिफिकेट से सम्मानित जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल शुक्रवार को खुली। हेपेटाइटिस की ओपीडी में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब ओपीडी कक्ष की छत के प्लास्टर का कुछ हिस्सा नीचे गिर गया। गनीमत थी कि मरीज, डॉक्टर घायल नहीं हुए।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन लगने वाले शिविर की वजह से दूर-दराज के मरीज दवा और जांच के लिए पहुंचे थे। गनीमत रही कि पेंट सीधे किसी मरीज के सिर पर नहीं गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मरीजों की जांच और परामर्श के दौरान छत से प्लास्टर, पेंट की पपड़ी और चूना भरभराकर गिरा। इस कारण मरीज और तीमारदार घबराकर बाहर की तरफ भागे। घटना से कुछ समय तक काम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

दूसरी ओर, घटना ने अस्पताल के भवन के रखरखाव और सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल पुराना होने से दीवारों में सीलन आ गई है। पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित के मुताबिक पेंट गिरने का पता चला है। प्रभावित हिस्से की मरम्मत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed