फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plantation is necessary for environmental balance

Bareilly News: पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी

Tue, 06 Jun 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 06 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Plantation is necessary for environmental balance
आंवला। विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताने के साथ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

आंवला में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। तहसील परिसर में एसडीएम गोविंद मौर्य व थाना परिसर में डॉ. दीपशिखा अहिबरन सिंह पौधरोपण किया। डॉ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने पौधरोपण का महत्व बताया। चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। समाजवादी छात्र सभा के सौरभ यादव ने अपने साथियों के साथ पौधारोपण किया। कई लोगों ने घर-घर जाकर तुलसी का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। यूटा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में संविलियन विद्यालय तिगरा खानपुर में स्टाफ के साथ बच्चों एवं रसोइयों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। फरीदपुर में एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीवी पाठक ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। आकाश दीक्षित, शेषनाथ सिंह, संजीव गुप्ता, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। सेंथल में मदरसा जामा-ए-मेहंदिया में भी पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत के चेयरमैन संजय पाठक और उनकी पत्नी ममता पाठक ने नगर पंचायत में पौधरोपण किया। पंकज अग्रवाल, डॉ. यशपाल सिंह, पवन राज मिश्रा आदि मौजूद रहे। टिसुआ के कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज और चठिया फैजू के रोशन सिंह इंटर कॉलेज में भी पौधरोपण किया गया।
नवाबगंज क्षेत्र में नगर पालिका परिषद, नेहरू युवा केंद्र, हरित क्रांति और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अलग-अलग जगहों पर पौधरोपण किया। रामलीला मैदान के पास विधायक डा. एम पी आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरेन्द्र सिह राठौर, अधिशासी अधिकारी शैलन्द्र कुमार गुप्ता ने पीपल के पांच और गुलमोहर के 46 पौधे लगाए।

दमखोदा ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ आनंद विजय यादव, ब्लाॅक संसाधन केंद्र रिछा पर बीईओ प्रेमसुख गंगवार व एआरपी बलवीर सिंह ने पौधरोपण किया। नगर पंचायत देवरनियां कार्यालय में चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी और ईओ अंकित कुमार ने पौधरोपण किया। फतेहगंज पश्चिमी नगर पालिका की अध्यक्ष इमराना बेगम ने जानकी देवी इंटर कॉलेज में पोधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed