फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pistons stolen from Izzatnagar railway factory senior technician arrested in Bareilly

UP: प्रतिमाह एक लाख रुपये से ज्यादा सैलरी, फिर भी कर रहा था चोरी, बरेली में रेलवे का टेक्नीशियन गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 02:48 PM IST
सार

बरेली में प्रतिमाह एक लाख रुपये से अधिक वेतन पाने वाले रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन की हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। आरपीएफ और सीआईबी ने उसे चोरी के आरोपी में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
pistons stolen from Izzatnagar railway factory senior technician arrested in Bareilly
आरोपी टेक्नीशियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आरपीएफ और सीआईबी (अपराध जांच शाखा) ने इज्जतनगर रेलवे कारखाने से पिस्टन चोरी के आरोपी सीनियर टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। कारखाने से 120 से ज्यादा पिस्टन चोरी हो चुके हैं। आरपीएफ अब आरोपी की रिमांड लेकर उससे पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन


इज्जतनगर रेलवे कारखाने से काफी समय से सामान चोरी हो रहे थे। वहां तैनात सीनियर टेक्नीशियन रामचंद्र सामान चोरी कर कबाड़ियों को बेचता था। उसका आवास सैनिक कॉलोनी डेलापीर में घनश्याम मंदिर के पास है। काफी समय से कारखाने से सामान चोरी होने के मामले में सीआईबी जांच कर रही थी। रविवार को आरपीएफ और सीआईबी ने रामचंद्र को मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग से चोरी के पिस्टन के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक पिस्टन की कीमत 1200-1400 रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


एक लाख रुपये से ज्यादा मासिक वेतन 
सीनियर टेक्नीशियन रामचंद्र का मासिक वेतन 1.15 लाख रुपये से ज्यादा है। इसके बाद भी वह रेलवे कारखाने से संपत्ति चोरी कर रहा था। उसे गिरफ्तार करने के बाद सीआईबी के निशाने पर कुछ अन्य कर्मचारी भी हैं। कबाड़ियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। मामले की जांच एसआई मोहन कुमार थापा को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन पर रेलकर्मी ने आरटीओ प्रवर्तन से की बदसलूकी
लखनऊ जाने के लिए निकले आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह के साथ रेलवे जंक्शन पर डॉरमेट्री के कर्मचारी से बदसलूकी कर दी। आरटीओ ने इसकी मौखिक शिकायत स्टेशन अधीक्षक से की है। 

आरटीओ प्रवर्तन बरेली से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। ट्रेन आने में देरी होने के कारण वह इंतजार करने के लिए जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित डॉरमेट्री में जा रहे थे। नियमानुसार डॉरमेट्री की व्यवस्था ऐसे यात्रियों के लिए होती है जिनको आरक्षित टिकट पर एसी श्रेणी या फिर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करनी होती है। आरटीओ डॉरमेट्री में जा रहे थे, तभी एक कर्मचारी ने उनको रोक दिया। उन्होंने अपना परिचय दिया तो कर्मचारी ने उनके साथ बदसलूकी कर दी। 

स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह का कहना है कि संबंधित कर्मचारी को हिदायत दी गई है। वह दिव्यांग है और उसने आरटीओ से माफी भी मांग ली है। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed