{"_id":"6883ef23acf94cb7480d8a5e","slug":"pinkys-breath-stopped-due-to-delay-in-arrival-of-ambulance-bareilly-news-c-4-1-bly1034-690072-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एंबुलेंस की देरी से थमीं पिंकी की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एंबुलेंस की देरी से थमीं पिंकी की सांसें
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी बोले- हादसे के बाद चल रही थीं सांसें, पर 45 मिनट बाद आई एंबुलेंससंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदपुर। एंबुलेंस कर्मियों की लेटलतीफी पिंकी की जान पर भारी पड़ गई। क्षेत्र के गांव नवदिया अशोक निवासी मगन अग्रवाल ने बताया कि हादसे के बाद पिंकी की सांसें चल रही थीं। यह देखकर उन्होंने घटना के पांच मिनट बाद 108 एंबुलेंस के लिए कॉल की। बावजूद एंबुलेंस घटनास्थल पर 45 मिनट के बाद पहुंची। तब तक महिला की सांसें थम चुकी थीं।
मगन अग्रवाल ने बताया कि डेढ़ किमी दूर कस्बे के पुराने अस्पताल परिसर में कई सरकारी एंबुलेंस खड़ी रहती हैं, फिर भी इस तरह बेपरवाही की जा रही है। उन्होंने एंबुलेंस देरी से पहुंचने के कारण महिला की मौत होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। हादसे के बाद दोनों ट्रक व कार लेकर उनके चालक भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
जसवीर का उजड़ गया परिवार
ऑटो चालक जसवीर पर एक साथ मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी। एक साल पहले पत्नी पिंकी ने बेटे को जन्म दिया था। पिंकी के साथ ही एक साल के बेटे की भी मौत हो गई। जसवीर की मां घायल हैं। आजीविका का साधन ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया है। संवाद