फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit Encounter news secrets can be revealed from the terrorists phones

Pilibhit Encounter: कौन हैं मददगार... कहां से आए विदेशी हथियार, आतंकियों के फोन से खुल सकते हैं राज

Wed, 25 Dec 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

पीलीभीत में पंजाब और यूपी पुलिस की साझा कार्रवाई में मारे गए खालिस्तान समर्थक तीनों आतंकियों के फोन से राज खुल सकते हैं। पुलिस ने फोन सील कर दिए हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच कराएगी। 

विज्ञापन
Pilibhit Encounter news secrets can be revealed from the terrorists phones
Pilibhit encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान समर्थक तीनों आतंकियों के स्थानीय कनेक्शन, पीलीभीत आने की वजह और अन्य सवालों के जवाब उनके पास से मिले मोबाइल फोन से मिल सकते हैं। आतंकियों के फोन को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) भेजा जाएगा। पुलिस ने फोन सील कर दिए हैं। आतंकियों के पास से दो मॉडीफाइड एके-47, दो ग्लॉक पिस्टल, काफी संख्या में कारतूस के अलावा तीन मोबाइल भी मिले थे। ग्लॉक पिस्टल ऑस्ट्रिया निर्मित बताई गई है। एके-47 जैसे बड़े हथियार पंजाब से यहां किस तरह लाए गए, इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पीलीभीत जिले में अवैध गतिविधियों के बारे में गोपनीय तरीके से जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसके लिए पुलिस की खुफिया टीमें को भी सतर्क की गई हैं। पुराने रिकॉर्ड खंगाले जाने की चर्चा है। पुराने मामलों में संलिप्त लोगों की वर्तमान स्थिति भी जांच के दायरे में है। आतंकियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह फुटेज होटल का है, जिसमें तीनों ठहरे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर में रिश्तेदारी होने की चर्चा 
पूरनपुर पहुंचे तीनों आतंकियों के स्थानीय कनेक्शन की चर्चा पूरे जिले में है। आतंकियों के मुठभेड़ से दो दिन पहले आने और पूरनपुर के एक होटल में रुकने की चर्चाओं के बीच रिश्तेदारी का जिक्र भी हो रहा है। 

विज्ञापन

चर्चा है कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में से किसी एक की पूरनपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी है। बताया जाता है कि वह पूरनपुर स्थित रिश्तेदारी में ही छिपने के लिए साथियों के साथ आया था। पंजाब से पूरनपुर आने के लिए तीनों ने बस का इस्तेमाल किया था। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है।  

मजिस्ट्रियल जांच की प्रक्रिया भी शुरू 
पूरनपुर क्षेत्र में खालिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी। डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed