{"_id":"69b2546feb4d00ceb90565f6","slug":"pieces-of-meat-found-in-paneer-gravy-customer-creates-ruckus-at-restaurant-in-bareilly-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेस्टोरेंट के पनीर में निकले मांस के टुकड़े, ग्राहक ने किया हंगामा, धर्म भ्रष्ट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेस्टोरेंट के पनीर में निकले मांस के टुकड़े, ग्राहक ने किया हंगामा, धर्म भ्रष्ट करने का आरोप
Thu, 12 Mar 2026 11:21 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:21 AM IST
सार
बरेली के फरीदपुर कस्बा में बुधवार शाम एक रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया। यहां एक ग्राहक ने पनीर की सब्जी में मीट के टुकड़े मिलने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर कस्बा स्थित शान फैमिली रेस्टोरेंट में पनीर की सब्जी में मांस के टुकड़े मिलने का आरोप लगाकर ग्राहक ने हंगामा कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक पर धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला परा ठाकुरान गढ़ी निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त के साथ फरीदपुर बड़े बाइपास पर भूरेखां गौटिया स्थित शान फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उन्होंने पनीर की सब्जी और रोटी ऑर्डर की। आरोप लगाया कि खाना खाने के दौरान पनीर में मांस के टुकड़े निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक पर की कार्रवाई
विक्रम सिंह ने धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। ग्राहक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच कहासुनी हो गई। वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक शान अली को हिरासत में लेकर शांति भंग में कार्रवाई की।
विक्रम सिंह ने धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। ग्राहक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच कहासुनी हो गई। वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक शान अली को हिरासत में लेकर शांति भंग में कार्रवाई की।
सूचना मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों का कहना था कि रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज एक ही ग्रेवी में पकाई जाती हैं। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।