फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pickup collides with bridge falls into a ditch one dies in lakhimpur kheri

पिकअप पुल से टकराकर खाई में गिरी, एक की मौत, 11 घायल

Sun, 03 Mar 2019 09:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Pickup collides with bridge falls into a ditch one dies in lakhimpur kheri
नाले में गिरी पिकअप - फोटो : अमर उजाला

तिकुनियां से बहराइच लौट रही पिकअप शनिवार रात कफारा गांव के पास अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा रात करीब दो बजे हुआ। बहराइच जिले के थाना मोतीपुर क्षेत्र के गायघाट निवासी रामप्रसाद के बेटे पवन कुमार की बरात शनिवार को तिकुनियां गई थी। बरात में गए डीजे और बैंड के 12 मजदूर द्वारचार कराने के बाद वापस गायघाट जा रहे थे। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के कफारा गांव के पास पिकअप पुल से टकराकर अनियंत्रित होकर पानी भरी खाई में जा गिरी, जिससे पिकअप पर सवार सुब्बा (30) और सिराज (32) पिकअप में लदे जेनरेटर के नीचे दब गए, जिन्हें गंभीर हालत में कफारा चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा ने सीएससी रमिया बेहड़ भेजा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सुब्बा को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिराज की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य 10 मजदूरों को मामूली चोटें आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed