{"_id":"66170b08aabc6f775f04ac04","slug":"pickup-carrying-stolen-wood-from-uttarakhand-forest-caught-baheri-news-c-124-1-sbly1010-101886-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उत्तराखंड के जंगल से चोरी की लकड़ी लेकर आ रही पिकअप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उत्तराखंड के जंगल से चोरी की लकड़ी लेकर आ रही पिकअप पकड़ी
Thu, 11 Apr 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। उत्तराखंड के सितारगंज रेंज के जंगल से खैर की लकड़ी लेकर आ रही पिकअप को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान चालक और क्लीनर फरार हो गए। बरामद लकड़ी के साथ गाड़ी को उत्तराखंड के अधिकारी अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने स्थानीय थाने में ही मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सितारगंज से निकलते ही एक टीम गाड़ी के पीछे लग गई थी। मुखबिर ने सूचना दी कि यह लोग बहेड़ी की एक आरा मशीन पर इस लकड़ी को बेचेंगे। सूचना के आधार पर चोरी की लकड़ी खरीदने वाले आरा मशीन संचालक को भी पकड़ने का जाल बिछाया गया। मंडनपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से पिकअप रुक गई।
इसी दौरान चालक और क्लीनर की नजर टीम पर पड़ गई। भागने के प्रयास में उन्होंने गाड़ी को एक गेहूं के खेत में घुसा दिया। जमीन ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से गाड़ी पलट गई। चालक और क्लीनर निकलकर फरार हो गए। उत्तराखंड के अधिकारियों ने वन विभाग के रेंजर वैभव चौधरी को मौके पर बुलाया। क्रेन से गाड़ी को निकालने के बाद टीम बरामद लकड़ी को लेकर चली गई।
विज्ञापन
मामले में रेंजर वैभव चौधरी का कहना है कि आसपास की आरा मशीनों की जांच कराई जाएगी। चोरी की लकड़ी खरीदने वालों पर कार्रवाई होगी।