फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Physiotherapy is a pat on the back for pain relief

Bareilly News: दर्द में राहत की थपकी है फिजियोथेरेपी

Mon, 08 Sep 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy is a pat on the back for pain relief
बरेली। जब कोई तेज या पुराने दर्द से पीड़ित हो तो फिजियोथेरेपी संजीवनी साबित हो सकती है। जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द के पीड़ित पहुंच रहे हैं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रोहित चार्ल्स के मुताबिक, अव्यवस्थित जीवनशैली भी दर्द की वजह बन रही है। शरीर में कहीं चोट लगने पर व्यक्ति उसे नजरंदाज कर कार्य जारी रखता है। वहां धीरे-धीरे गांठ बन जाती है। मांसपेशी फटने या अस्थिर होने से बेतहाशा दर्द होता है। ऐसे में फिजियोथेरेपी कारगर साबित होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित केंद्र पर फ्रोजन शोल्डर, बैकपेन, सर्वाइकल, चेस्ट, टेनिस एल्बो, हिप ज्वॉइंट से पीड़ित लोगों की निशुल्क फिजियोथेरेपी की जा रही है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संध्या गंगवार के मुताबिक, चिकित्सीय व्यायाम और फिजियोथेरेपी (भौतिक चिकित्सा) से उतकों, मांसपेशियों, जोड़ों को फिर से क्रियाशील, गतिशील बनाया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन


स्लिप डिस्क और सर्वाइकल के दर्द से मिली राहत
पांच माह पूर्व स्लिप डिस्क की दिक्कत हुई। बेतहाशा दर्द से बेड से उठ नहीं पा रही थी। ऑर्थोपेडिक के सुझाव पर फिजियोथेरेपी शुरू की। माहभर में खासी राहत मिली। - नीलम, एकतानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पूर्व सर्वाइकल पेन शुरू हुआ। स्पाइनल इंजरी सेंटर में फिजियोथेरेपी शुरू कराई। अब दर्द से काफी राहत है, लेकिन फिजियोथेरेपी जारी है। - सुधीर गंगवार, आजादनगर, सेटेलाइट


फिजियोथेरेपी के लाभ
यह सर्जरी के दर्द को कम कर पैरालिसिस, स्ट्रोक से उबारता है। ट्रॉमा, इंजरी के बाद शारीरिक संतुलन, मुद्रा में सुधार होता है। उम्र से संबंधी समस्याओं से निजात दिलाता है। मांसपेशियों में लचीलापन लाकर उनकी ऐंठन खत्म करता है। हड्डियों, जोड़ों के दर्द को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed