फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Phulera Dooj: Today more than two hundred weddings are estimated in Abuj Muhurta

फूलेरा दूजः अबूझ मुहूर्त पर आज शहर में दो सौ से ज्यादा शादियों का अनुमान

Tue, 25 Feb 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Phulera Dooj: Today more than two hundred weddings are estimated in Abuj Muhurta
marrige - फोटो : DEMO PHOTO

आज शहर में शाम ढलने के बाद सिर्फ बैंड बाजा और बरात
विज्ञापन


बैंड वालों की दो-दो शिफ्टों में बुकिंग, पहले से बदहाल सड़कों पर भारी जाम लगने का अंदेशा

बरेली। फुलेरा दूज के अबूझ मुहूर्त पर मंगलवार को शहर में दो सौ से शादियां होने का अनुमान है, जिनके लिए बैंड-बाजे वालों को दो-दो शिफ्टों में बुक किया गया है। केटरर और टेंट वालों की भारी व्यस्तता के साथ सड़कों-गलियों और मोहल्लों में बरातघरों के साथ स्कूलों की तमाम इमारतों में भी शादी के आयोजनों की तैयारियां हो रही हैं। सड़कों की जैसी हालत है, उसे देखते हुए शहर के कई इलाकों में भीषण जाम भी आपका इम्तहान ले सकता है। ऐसे में जरूरी होगा कि शाम ढले अगर आपको कहीं निकलना हो तो कुछ अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
फुलेरा दूज उन परिवारों की मुश्किल समस्या का आसान हल मानी जाती है जिनके घर में लड़के या लड़की की शादी के लिए साल भर कोई अच्छा मुहूर्त नहीं निकल पाता। ऐसी शादियां इस अबूझ मुहूर्त में ही होती है जो फुलेरा दूज पर पड़ता है। फाल्गुन शुल्क की फुलेरा दूज महाशिवरात्रि के पांचवें दिन पड़ती है। अबूझ मुहूर्त के कारण बड़ी संख्या में शादियां होती हैं और इस वजह से व्यापारिक क्षेत्र में कई दिन पहले से जेवर, कपड़े, राशन की मांग पूरी करने की तैयारी शुरू हो जाती है। शादी की जरूरत के विभिन्न सामान का करोड़ों में कारोबार होता है। पंडित राकेश पांडे के मुताबिक पहले अबूझ मुहूर्त पर तीन दिन तक की बारात होती थी। तीसरे दिन की बरात को बढ़ार की बरात कहते थे। शिव पुराण में तो शिव विवाह के वर्णन में चतुर्थी कर्म का भी वर्णन है यानी बारात चार दिन तक रुकती थी।
विज्ञापन

बदायूं और पीलीभीत रोड पर दिक्कतों के आसार

शहर में गैर नियोजित तरीके से बनाए गए सबसे ज्यादा बरातघर बदायूं रोड पर सुभाषनगर इलाके में हैं। सड़क किनारे करीब 25 ऐसे बरातघर हैं जिनके पास अपनी कोई पार्किंग नहीं है। पीलीभीत रोड का भी करीब-करीब ऐसा ही ही हाल है। इसके अलावा नैनीताल रोड, मिनी बाईपास और रामपुर रोड पर भी कई बरातघर हैं। इन बरातघरों में पार्किंग सड़क किनारे होती है और बरात बीच सड़क पर चलने से रोड जाम हो जाता है। बरातघर वालों से सेटिंग होने की वजह से पुलिस इन मामलों में कोई दखलंदाजी नहीं करती। हाल ही में ऐसे कुछ मामलों में यूपी 112 पुलिस की शिकायत अधिकारियों से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की और बढ़ेगी मुसीबत

बरातों में बैंड और डीजे के शोर ने यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की पढ़ाई पहले से दूभर कर रखी है। मंगलवार से रुहेलखंड विवि की परीक्षाएं भी होनी हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स की पढ़ाई भी बरातों के शोर की भेंट चढ़ना तय है।

नहीं लगने देंगे जाम

बरातों के सड़क से गुजरने पर रोक नहीं लगाई जा सकती पर पुलिस यह प्रयास करेगी कि बरातों की वजह से पूरी सड़क घेरकर जाम न लगे। शिकायत पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। जनता को भी चाहिए कि वह अपने परिवार की बरातों में बेवजह शोर और सड़क घेरकर चलने से बचें। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed