फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Phone burglary by sending fake link of Kovid vaccination

कोविड वैक्सीनेशन का फर्जी लिंक भेजकर फोन में सेंधमारी

Mon, 07 Jun 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Phone burglary by sending fake link of Kovid vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएमएस के साथ आ रहा है लिंक, छूते ही डाउनलोड हो रहा एप

विज्ञापन
बरेली। साइबर ठग कोविड वैक्सीनेशन के लिए फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल में सेंधमारी कर रहे हैं। इस लिंक को छूते ही मोबाइल में एप डाउनलोड हो रहा हैै जो मोबाइल यूजर के डाटा के लिए खतरा बन रहा है। साइबर विशेषज्ञों ने इस तरह के लिंक से बचने की सलाह दी है।

कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण कराने को सरकार ने कोविन पोर्टल लांच किया है। घर में बैठकर या कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये इस पर पंजीकरण कराया जा सकता है मगर आबादी के सापेक्ष स्लॉट कम होने के कारण तमाम लोग पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। इसका फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों के मोबाइल पर वैक्सीनेशन का पंजीकरण करने के लिए एक लिंक भेज रहे हैं। साइबर विशेषज्ञ अनुज अग्रवाल बताते हैं कि इस लिंक को छूते ही यूजर के मोबाइल में एक एप इंस्टाल हो जाता है, जो आपकी फोनबुक समेत अन्य डाटा में सेंधमारी कर देता है। कह सकते हैं कि आपका फोन साइबर ठग के नियंत्रण में आ जाता है और वह उस पर होने वाली हर गतिविधि को देख सकता है। आप फोन से मोबाइल बैंकिंग करते हैं तो उसकी जानकारी भी साइबर ठग के पास पहुंच जाती है। इसके जरिये वह न सिर्फ आपके बैंक खाते में सेंध लगा सकता है बल्कि आने वाले समय में आपके डाटा को ब्लॉक करके रंगदारी भी मांग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed