फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PG cutoff will be released in Bareilly College after 27th August

Bareilly News: बरेली कॉलेज में 27 अगस्त के बाद जारी होगी पीजी की कटऑफ

Thu, 22 Aug 2024 06:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
PG cutoff will be released in Bareilly College after 27th August
बरेली। बरेली कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते तीन दिनों तक शिक्षण कार्य प्रभावित रहेगा। ऐसे में शिक्षकों को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए परास्नातक की कटऑफ 27 अगस्त तक जारी की जाएगी।
विज्ञापन

सेमिनार हॉल में बुधवार को हुई बैठक में मुख्य प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि परास्नातक की पढ़ाई नियमित करने वाले विद्यर्थी दोबारा नियमित पीजी कर सकेंगे। पूर्व में उन्हें दोबारा पीजी व्यक्तिगत रूप से करना होता था। इस बार यह बड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

22 अगस्त तक विवि में प्रवेश के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। 23 से 25 तक परिसर के पांच केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। ऐसे में 27 तारीख के बाद ही कटऑफ जारी हो सकेगी। भूगोल और पेंटिंग विभाग में नॉन स्ट्रीम वाले विद्यार्थी फॉर्म जमा नहीं कर सकेंगे। विभागों के प्रतिनिधियों से कटऑफ संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रो. शिखा, डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. प्रियांक मेहरोत्रा, डॉ. बृजवास कुशवाहा, डॉ. आशुतोष उपाध्याय उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed