{"_id":"690c79379df95c067e099b9a","slug":"personnel-of-the-consolidation-office-arrested-for-taking-a-bribe-in-bareilly-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चकबंदी विभाग का पेशकार 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चकबंदी विभाग का पेशकार 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
Thu, 06 Nov 2025 06:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:39 PM IST
सार
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को चकबंदी कार्यालय फरीदपुर के पेशकार रजत चौधरी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे सीधे बरेली कोतवाली ले आई। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपी पेशकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में फरीदपुर चकबंदी कार्यालय का पेशकार रजत चौधरी 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पेशकार के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रजत चौधरी मूल रूप से मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर टंडौला का निवासी है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि फरीदपुर के पदारथपुर निवासी आदिल को दान में कुछ जमीन मिली थी। आदिल जमीन का दाखिल खारिज कराने रजत चौधरी के पास गए थे। रजत चौधरी ने इसके बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। आदिल ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन थाने में कर दी। इस पर ट्रैप टीम गठित कर रजत चौधरी को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
टीम ने पहले आरोप की जांच कर पुष्ट कर लिया कि मामला सही है। डीएम से अनुरोध कर दो स्वतंत्र गवाह लिए गए। फिर सादा कपड़ों में बृहस्पतिवार को टीम फरीदपुर में चकबंदी कार्यालय के पास तैनात हो गई। आदिल के हाथ से जैसे ही रजत ने 15 हजार रुपये रिश्वत ली, एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम रजत चौधरी को लेकर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
आरोपी की जेब में भी मिले छह हजार
एंटी करप्शन टीम के मुताबिक रजत से रिश्वत में मिली रकम बरामद कर ली गई। तलाशी में आरोपी की जेब से 6120 रुपये और मिले। एंटीकरप्शन टीम ने लाल फाटक के पास स्थित वृंदावन धाम कॉलोनी स्थित रजत के कमरे पर भी दबिश दी लेकिन वहां ताला लगा मिला। शायद यहां मौजूद परिवार के लोग भनक लगने पर ताला लगाकर खिसक गए। रजत को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
कोई शिकायत करे तो यहां करें शिकायत
यदि सरकारी कार्यालयों में कोई अधिकारी या कर्मचारी शासकीय कार्य के बदले घूस मांग रहा है तो उसकी शिकायत एंटीकरप्शन के दफ्तर में आकर कर सकते हैं। इसके अलावा सीओ एंटीकरप्शन के मोबाइल नंबर 9454405475 व प्रभारी निरीक्षक एंटीकरप्शन के मोबाइल नंबर 9454401653 पर भी सूचनाएं दी जा सकती हैं।