{"_id":"6924c34a5f1e8c3daf0985b6","slug":"permit-for-five-12-trees-cut-contractor-caught-red-handed-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3369-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परमिट पांच का... काटे 12 पेड़, रंगे हाथ पकड़ा गया ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परमिट पांच का... काटे 12 पेड़, रंगे हाथ पकड़ा गया ठेकेदार
विज्ञापन
मीरगंज। लकड़ी ठेकेदार ने पांच पेड़ों के परमिट की आड़ में 12 हरे-भरे पेड़ काट डाले। अब इनके जड़ों को उखाड़ने के लिए पहुंचे ठेकेदार को सोमवार को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
शनिवार और रविवार को मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया था। खबर छपते ही वन विभाग हरकत में आया और गांव दिवना में किए जा रहे अवैध कटाई का खुलासा कर दिया। लकड़ी ठेकेदार ने पांच पेड़ों के परमिट की आड़ में 12 हरे-भरे पेड़ काट डाले। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए ठेकेदार पेड़ों की जड़ें उखाड़ रहा था, तभी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जड़ों सहित कटान का खुला खेल पकड़ लिया।
वन विभाग सूत्रों के अनुसार, पहले भी इसी लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अवैध लकड़ी ले जाते हुए उसकी दो पिकअप लकड़ी से भरी पकड़ी और जब्त की गई थीं, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार नहीं सुधरा। ग्रामीणों ने वन विभाग की निगरानी और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, रेंजर संतोष मठपाल ने बताया कि बिना अनुमति अतिरिक्त पेड़ काटने और जड़ें उखाड़ने पर सात पेड़ों के काटने को लेकर केस दर्ज कर दिया गया है। आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद