फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Permission is required for events other than weddings, engagements and birthdays in hotels

Bareilly News: शादी, सगाई, जन्मदिन के अलावा होटल में अन्य कार्यक्रमों के लिए अनुमति जरूरी

Sun, 07 Sep 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Permission is required for events other than weddings, engagements and birthdays in hotels
बरेली। नैनीताल रोड के होटल में बीते माह हुई मारपीट का संज्ञान लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने आदेश जारी किया है। इसके तहत होटल, रेस्त्रां, मैरिज हॉल, बरातघर आदि में जन्मदिन, सगाई, शादी के अलावा अन्य आयोजन के लिए अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

जारी आदेश के मुताबिक, नगर क्षेत्र के होटल, बरात घर, लाउंज, रेस्टोरेंट, कम्युनिटी हॉल, फार्म हाउस, बार, पार्टी हाल आदि में कार्यक्रम होते हैं। पिछले दिनों एक होटल में कार्यक्रम के दौरान लड़ाई-झगडा हुआ था। ऐसे आयोजनों के लिए होटल, रेस्टोरेंट, बरातघर स्वामी अनुमति नहीं ले रहे हैं। न ही इस संबंध में पुलिस को सूचना दे रहे हैं। बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित होने से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। लिहाजा, विवाह, सगाई, जन्मदिन समारोह को छोड़कर अन्य कार्यक्रमों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा। आदेश के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed