{"_id":"66761803668bc418d7099f87","slug":"performed-the-last-rites-of-the-dead-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103601-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गमगीन माहौल में मृतकों का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गमगीन माहौल में मृतकों का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सिरौली। पिछले दिन सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिनका गमगीन माहौल के बीच शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बृहस्पतिवार को टेंपो और बाइक में जोरदार टक्कर में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दस्तमपुर के अलीबहादुर, धनौरा गौरी के दीपक पांडे और बरेली के ठिरिया के अक्षय थे। हादसे के बाद जैसे ही मृतकों के शव उनके गांव पहुंचे तो सभी की आंखें नम थीं। गांव में किसी के घर चूल्हे नहीं जले। गांव धनौरा गौरी गांव के पुष्पेंद्र पांडे ने बताया कि सिरौली रामगंगा घाट पर दीपक का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके भाई शिवम पांडे ने दी।
दीपक पांडे बहन काजल पांडे, नीरज पांडे एवं रिश्ते के आठ साल के भांजे अक्षय के साथ मनौना धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी सोना चौराहे पर हुए हादसे के बाद दीपक, अक्षय की मौत हो गई जबकि उनकी बहन काजल पांडे, नीरज पांडे समेत छह लोग गंभीर घायल हो गए थे। बताते है कि अक्षय के शव को उसके पिता अपने गांव ठिरिया ले गए। उधर, गांव दस्तमपुर में अलीबहादुर के जनाजे में भी भारी भीड़ उमड़ी। उन्हें भी कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।