Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People yearn for drinking water due to lack of repair of pipeline

Bareilly News: पाइपलाइन की मरम्मत न होने से पेयजल को तरसे लोग

Sat, 02 Dec 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
People yearn for drinking water due to lack of repair of pipeline
सिरौली। पाइपलाइन की मरम्मत के चलते कस्बे में पिछले 24 घंटे से पेयजल की आपूर्ति ठप है। इस वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों को बिना स्नान किए ही घर से निकलना पड़ा। हैंडपंप पर कतार में इंतजार के बाद पानी भरा गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से सुबह और शाम के समय एक-एक घंटे के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार देर शाम आपूर्ति बंद कर दी गई। पाइपलाइन पर काम शुरू कराया गया। शुक्रवार को देर रात तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस वजह से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। इस वजह से लोग आक्रोशित दिखे। वार्ड चार के सभासद चंदन कुमार और वार्ड एक के सभासद वीरेंद्र सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करके आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
नई पाइपलाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसे मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा। जल्द ही कस्बे में पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - श्याम वचन सरोज, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed