फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People upset due to stoppage of water supply in 11 localities

Bareilly News: 11 मोहल्लों की जलापूर्ति ठप होने से लोग परेशान

Mon, 16 Sep 2024 07:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
People upset due to stoppage of water supply in 11 localities
- सुभाषनगर के पटेल विहार में ओवरहेड टैंक में खराबी की वजह से हो रही दिक्कत, जेई-एक्सईएन नहीं रिसीव कर रहे कॉल
विज्ञापन

बरेली। ओवरहेड टैंक में खराबी से सुभाषनगर क्षेत्र के 11 मोहल्लों की जलापूर्ति ठप है। एक सप्ताह से लोग परेशान हो रहे हैं। आरोप है कि जलकल विभाग के जेई से लेकर एक्सईएन तक कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। परेशान लोग कई बार कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
पटेल विहार में बने ओवरहेड टैंक से पटेल विहार समेत जागृतिनगर, सर्वोदयनगर, बदायूं रोड, इंद्रापुरम, बीडीए कॉलोनी, रामकृष्णनगर, शांति विहार आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाती है। रामकृष्णनगर निवासी सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि मोटर फुंकने के बाद एक सप्ताह से लगातार जलकल विभाग के जेई अजीत को कॉल कर रहे हैं। या तो उनका फोन नहीं लगता और जब लगता है तो कॉल रिसीव नहीं होती। राजेश सक्सेना ने कहा कि सरकारी हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बादाम सिंह ने बताया कि खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

--

जनता की परेशानी से अफसरों का नहीं सरोकार
अधिकारियों के पास जाओ तो सिर्फ गर्दन हिलाकर या काम हो जाएगा, कहकर टाल देते हैं। जनता की परेशानी से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। - आरपी सागर

पानी नहीं आने से खाने-पीने के साथ नहाने आदि के लिए भी दिक्कत हो जाती है। इससे महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ती है। - रजनी सागर

पति-बच्चे सुबह ही काम पर चले जाते हैं। वह विभाग के चक्कर लगाएं तो नौकरी हाथ से चली जाएगी, लेकिन समस्या का हल नहीं होगा। - रेनू भारती

मैने जेई अजीत और अन्य अधिकारियों को कई बार कॉल की। कॉल या तो लगती नहीं, या फिर रिसीव नहीं होती। इस वजह से लोग परेशान हैं। - आरएस लाल, एडवोकेट
---
ओवरहेड टैंक का वॉल्व खराब हुआ है। दो दिन में उसे ठीक कराकर जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। अगर किसी की कॉल रिसीव नहीं हो रही है तो लोग 1533, नगर निगम के नंबर 7055519637, जेई प्रियंका कटियार के नंबर 7055519625 और आईजीआरएस पर शिकायत कर सकते हैं। उनकी समस्या का तत्काल समाधान होगा। - सिद्धार्थ कुमार, एक्सईएन, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed