{"_id":"695cbda4121b8f59c20dd308","slug":"people-shivering-due-to-intense-cold-wave-continues-in-bareilly-2026-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में भयंकर ठंड का दौर जारी, शीतलहर से ठिठुरे लोग; दो दिन तक राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में भयंकर ठंड का दौर जारी, शीतलहर से ठिठुरे लोग; दो दिन तक राहत के आसार नहीं
Tue, 06 Jan 2026 01:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:16 PM IST
सार
बरेली में भयंकर ठंड का दौर जारी है। सोमवार को हल्की धूप खिली तो लोगों को लगा कि अब राहत मिलेगी, लेकिन मंगलवार को फिर से घना कोहरा छा गया। शीतलहर चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन
बरेली में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक दिन हल्की धूप खिलने के बाद मंगलवार को फिर घना कोहरा छा गया। सुबह के वक्त दृश्यात भी बेहद कम रही। कड़ाके की ठंड में शीतलहर चलने से गलन और बढ़ गई है, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। कोहरे की वजह से दोपहर दो बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अगले दो दिनों तक फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों में विद्यार्थी की छुट्टी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह कोहरे से घिरे रहे शहर में सोमवार को धूप निकली पर सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में बरेली दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, विक्षोभ गुजरने के बाद 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट से शाम से सुबह तक ठंड के बाद कोहरे में कमी से दिन में धूप निकल रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- School closed: बरेली में शीतलहर के चलते 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी, आदेश जारी
विज्ञापन
कोहरे के घनत्व, क्षेत्रफल, अवधि में आई कमी से कई इलाकों में दिन में धूप निकलने से शीत दिवस की स्थिति में सुधार होने से राहत मिली। पर बर्फीली हवा से ठिठुरन बरकरार रही। अगले दो दिन बाद कोहरे के घनत्व में और कमी आने से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे ठंड की स्थिति में और सुधार होने का अनुमान जताया है। बताया कि रविवार की रात शीतलहर के साथ ऊंचाई पर बादल मंडराते रहे। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
12वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण जिला प्रशासन ने 12वीं तक स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। सोमवार रात जारी आदेश के मुताबिक जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी शिक्षा बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। यह नियम सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर लागू होगा।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण जिला प्रशासन ने 12वीं तक स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। सोमवार रात जारी आदेश के मुताबिक जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी शिक्षा बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। यह नियम सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर लागू होगा।