School closed: बरेली में शीतलहर के चलते 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी, आदेश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:19 PM IST
सार
बरेली में कड़ाके की ठंड के बीच विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब 10 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले ठंड के चलते पांच जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। अवकाश बढ़ने के साथ प्री बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित हो जाएंगी।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Frepik.com