फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People raging on fogging machine malfunction

बरेलीः फॉगिंग मशीन खराब होने पर भड़के लोग

Tue, 07 Apr 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
People raging on fogging machine malfunction
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

निगम कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, पार्षद से भी भिड़े
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की

बरेली। इंद्रा नगर में निगम कर्मचारियों द्वारा की जा रही फॉगिंग एकाएक रुक गई है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। निगम के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की। स्थानीय पार्षद पर उनके क्षेत्र में फॉगिंग रुकवाने का आरोप लगाया। हालांकि निगम कर्मचारियों ने मशीन के खराब होने की बात कही। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, जिसके बाद किसी तरह निगम कर्मचारी वहां से निकल सके।
इंद्रा नगर क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास स्थानीय पार्षद सतीश कातिब निगम के कर्मचारियों के साथ विभिन्न मोहल्लों में फॉगिंग करा रहे थे। इसी दौरान फॉगिंग मशीन बंद हो गई। आरोप है कि तभी क्षेत्र के कुछ लोग मौके पर आ पहुंचे और निगम के सफाई नायक राजेंद्र कुमार समदर्शी समेत अन्य कर्मचारियों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप लगाया कि कॉलोनी के लोगों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पोर्टल पर क्षेत्र में काम न होने की शिकायत की थी। इसलिए इनके क्षेत्र में फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सफाई नायक राजेंद्र कुमार समदर्शी ने इसे लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया, जिसमें घटना में मौजूद कई लोगों पर उनके साथ मारपीट पर उतारू होेने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और लॉकडाउन के बीच लोगोें को इकट्ठा करने जैसे आरोप लगाए। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय पार्षद सतीश कातिब के अनुसार, निगम के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करना गलत है। वह साथ थे तो लोगों ने उन पर भी आरोप लगाए। बदसलूकी की। अपने ऊपर लगे आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज किया।

निगम क्षेत्र में जो भी छिड़काव हो रहा है, वह हमारे सफाई इंस्पेक्टर करा रहे हैं। उसकी पूरी जिम्मेदारी भी निगम की है। ऐसे में यदि किसी क्षेत्र मेें छिड़काव न हो पाए या मशीन खराब हो जाए तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दें। समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा।
- अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed