फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people protesting against Maulana Tauqeer Raza in Bareilly

Bareilly: हिंदू से मुस्लिम बने युवक-युवतियों का निकाह कराने का किया एलान, मौलाना तौकीर का विरोध शुरू

Tue, 16 Jul 2024 01:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 01:38 PM IST
सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा ने धर्म परिवर्तन और सामूहिक निकाह कराने का एलान किया है। इसके बाद मौलाना का विरोध शुरू हो गया है। हिंदूवादी संगठनों के लोग मंगलवार को डीएम मिले और ज्ञापन देकर मौलाना के कार्यक्रम को अनुमति न देने की मांग की। 

विज्ञापन
people protesting against Maulana Tauqeer Raza in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने हिंदू से मुस्लिम बने युवक-युवतियों का निकाह कराने का एलान किया है। उन्होंने सामूहिक निकाह समारोह का आयोजन 21 जुलाई को खलील हायर सेकंडरी स्कूल में करने की बात कही। इसके लिए प्रशासन से भी अनुमति मांगी है। इस पर मौलाना का विरोध शुरू हो गया है। हिंदूवादी संगठनों के लोग मंगलवार को डीएम रविंद्र कुमार से मिले और ज्ञापन देकर मौलाना तौकीर रजा के कार्यक्रम को अनुमति न देने की मांग की। 

विज्ञापन


नाथ नगरी सुरक्षा समूह के प्रमुख दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को तमाम कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आईएमसी के खिलाफ नारेबाजी की और डीएम को ज्ञापन सौंपा। दुर्गेश कुमार ने डीएम से कहा कि सावन मास करीब है। आईएमसी नेता बरेली का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह निकाह आयोजन व धर्म परिवर्तन सुनियोजित षड्यंत्र है। समाज इस प्रकार के षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसलिए ऐसे आयोजनों को अनुमति न दी जाए। अगर आयोजन की अनुमति दी जाएगी तो हिंदू समाज पुरजोर विरोध करेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिरडी साईं सर्व देव मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने कहा है कि सावन के पवित्र माह में मौलाना तौकीर का ऐलान कहीं न कहीं शांति को भंग करने की एक साजिश है। वह अशांति फैलाने वाले बयान देते रहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मौलाना तौकीर के आयोजन को अनुमति न देने की मांग की है।

people protesting against Maulana Tauqeer Raza in Bareilly
हिंदूवादी संगठनों ने डीएम को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

'शहर का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं तौकीर'
कई मुस्लिम युवतियों का धर्म परिवर्तन करवाकर विवाह करा चुके पंडित केके शंखधार ने कहा है कि मौलाना तौकीर वर्ष 2010 के दंगे के आरोपी हैं। सावन में मौलाना हिंदू लड़के-लड़कियों का सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह कराने का ऐलान कर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रशासन से मौलाना पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

'कई लड़के-लड़कियां हिंदू बने तो हमने नहीं किया एतराज'
मौलाना तौकीर ने कहा कि जो लोग साथ काम कर रहे रहें, साथ रह रहे हैं, हम उन्हें गुनाह से बचाना चाहते हैं। बहुत से लड़के-लड़कियां हिंदू हुए हैं, लेकिन हमने कोई एतराज नहीं किया और न ही किसी को एतराज होना चाहिए। धर्म परिवर्तन व्यक्तिगत मामला है। कोई बिना पैसे और दबाव के धर्म परिवर्तन कर रहा है तो उस पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं बनाना चाहिए। हिंदू रिवाज से सात फेरे होने चाहिए और मुस्लिम रिवाज से निकाह होना चाहिए। यह शादियां मान्य हैं। मौलाना ने कहा कि लिव-इन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं होंगे देंगे- एसएसपी 
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट को एक आयोजन के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसकी जांच स्थानीय पुलिस और एलआईयू कर रही है। एसएसपी ने कहा कि बरेली पुलिस शहरवासियों को आश्वस्त करती है कि किसी को भी शहर या जनपद की शांति व्यवस्था से शरारत नहीं करने दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति ऐसा प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed