फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People protested against the construction of security wall along the railway track.

Bareilly News: रेल पटरी किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Sep 2024 07:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
People protested against the construction of security wall along the railway track.
बरेली। किला थाना क्षेत्र के कटघर में रेल पटरी के दोनों ओर सुरक्षा दीवार बनाने का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दीवार बनाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कटघर से उत्तर रेलवे का ट्रैक गुजरता है। यहां रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बस्ती है। कई मकान भी रेलवे की जमीन पर बने हैं। इसके अलावा आवागमन के लिए रास्ते के रूप में रेलवे की जमीन ही विकल्प है। 40-50 साल से स्थानीय लोग इसी जमीन का इस्तेमाल करते हैं। यहां सड़कों और गलियों का निर्माण भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए दो जोड़ी देहरादून-लखनऊ और मेरठ-लखनऊ सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। हाई स्पीड ट्रेनों के मद्देनजर रेलवे ट्रैक के दोनों ओर दीवार बनाई जानी है। सोमवार को कटघर से वीरपाल, राजेंद्र, अभिषेक गुप्ता, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अरुण, राजकपूर समेत काफी संख्या में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को रास्ता देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed