फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people protest against opening of liquor shop near women college in bareilly

Bareilly News: महिला महाविद्यालय के पास शराब की दुकान खोले जाने का विरोध, लोगों ने किया हंगामा

Mon, 04 Sep 2023 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 04:14 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बांस मंडी की देशी शराब दुकान को लेकर रविवार को तीखा विरोध हुआ था। सोमवार को आबकारी विभाग की टीम यहां पहुंची और फीता डालकर कॉलेज से दुकान की दूरी की नपत की। 

विज्ञापन
people protest against opening of liquor shop near women college in bareilly
शराब की दुकान के सामने जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में रविवार दोपहर लोगों ने हंगामा किया। स्थानीय महिलाएं और व्यापारी भी विरोध में उतर आए। श्यामगंज चौकी पुलिस ने लोगों को समझाकर हटाया। लोगों ने ज्ञापन सौंपकर दुकान बंद कराने की मांग की थी।

विज्ञापन


सोमवार को आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फीता डालकर कॉलेज से दुकान की दूरी की नपत की। इस दौरान स्थानीय लोग, व्यापारी और महिलाएं यहां आ गए। उन्होंने बताया कि शराब दुकान के साथ कैंटीन भी होने से यहां शराबियों ने रास्ता निकलना मुश्किल कर दिया है। आबकारी अधिकारी अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को देने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छात्रा ने दी जान: दूसरे समुदाय के युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला आपत्तिजनक वीडियो, आहत किशोरी ने खाया जहर
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि शराब की दुकान के साथ कैंटीन भी संचालित की जा रही है। यहां दिनभर असामाजिकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां से गुजरने वाली छात्राएं और महिलाएं असहज महसूस करती हैं। स्थानीय व्यापारियों ने भी शराबियों की वजह से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने कहा कि वह श्यामगंज चौकी प्रभारी से इसकी रिपोर्ट मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed