फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People pasted posters of mass migration on their homes in Bareilly s Punjabpura

UP: बरेली के पंजाबपुरा में लोगों ने घरों पर चस्पा किए सामूहिक पलायन के पोस्टर, सोशल मीडिया पर गरमाया मामला

Mon, 26 Aug 2024 08:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Aug 2024 08:56 PM IST
सार

कार्रवाई न होने पर मोहल्ले के लोगों ने अपने घरों पर सामूहिक पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इनके वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिए हैं।

विज्ञापन
People pasted posters of mass migration on their homes in Bareilly s Punjabpura
घर पर पलायन का पोस्टर लगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबपुरा में वकीलों वाली गली में लोगों ने अपने घरों पर सामूहिक पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला गरमाता जा रहा है। स्थानीय अभिसूचना इकाई भी इसको लेकर सक्रिय हो गई है। मामला दूसरे समुदाय की महिला को मकान बेचने से जुड़ा हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने पिछले दिनों भी प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

पंजाबपुरा में वकीलों वाली गली में रहने वाले विशाल सक्सेना ने एक माह पहले अपना पैतृक मकान दूसरे समुदाय की शबनम पत्नी रईस मियां को 20 लाख रुपये में बेच दिया था। पंजाबपुरा हिंदू बाहुल्य इलाका है। मोहल्ले के लोगों को जब इस बारे में पता लगा तो उन्होंने नाराजगी जताई। लोगों ने दूसरे समुदाय को मकान बेचने के विरोध में पिछले दिनों प्रदर्शन भी किया। कोई कार्रवाई न होने पर मोहल्ले के लोगों ने अपने घरों पर सामूहिक पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इनका वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह फोटो और वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला गरमाने लगा है। सोमवार को स्थानीय अभिसूचना इकाई ने भी मोहल्ले की टोह ली। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर मामले का समाधान करने में जुटी हुई है।

किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबपुरा में वकीलों वाली गली में मकानों पर पलायन संबंधी पोस्टर चस्पा किए जाने की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है। जांच में सामने आया है कि मोहल्ले एक युवक ने अपना मकान दूसरे समुदाय की महिला को विक्रय कर दिया था। दूसरे पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। दोनों पक्षों से बात की गई है। वह प्रकरण के निस्तारण को लेकर सहमत हैं। -संदीप सिंह, सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed