फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of two villages have been waiting for a road for 77 years in Bareilly

Bareilly News: दो गांव... आबादी 10 हजार, 77 साल से सड़क का कर रहे इंतजार

Mon, 02 Sep 2024 10:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 10:33 AM IST
सार

बरेली के गांव गौटिया और गोकुलपुर उर्फ गरगिया के लोग 77 साल से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। अब तक इन गांवों के लिए पक्की सड़क नहीं बनी है। यह मामला शासन तक पहुंचने के बाद सड़क बनाने की योजना में नगर निगम जुटा है। 

विज्ञापन
People of two villages have been waiting for a road for 77 years in Bareilly
भट्ठे की जमीन से होता है आवागमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज के वार्ड 37 नदौसी के गांव गौटिया और गोकुलपुर उर्फ गरगिया की आबादी लगभग दस हजार है, लेकिन दोनों गांवों से निकलने के लिए कोई भी आम रास्ता नहीं है। ये हालात 77 साल से बने हुए हैं। अब यह मामला शासन तक पहुंचा तो नगर निगम के अधिकारी सड़क बनाने को लेकर मंथन कर रहे हैं।

विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे गौटिया और गोकुलपुर गांव के लोग निजी जमीन से आना जाना कर रहे हैं। जिस रास्ते से होकर गांव वाले गुजरते हैं, वह भी कच्चा है। बारिश में कीचड़ के चलते यहां से गुजरना दुश्वार हो जाता है। 
विज्ञापन


इससे गांव वालों के साथ वहां पर खेतीबाड़ी करने वाले लोग भी परेशान हैं। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो यह मामला हाल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठा था। वहां से आदेश मिलने के बाद नगर निगम की टीमें सड़क बनाने की योजना में जुट गई हैं। सड़क कहां से निकालनी है, इसको लेकर भी मंथन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ईंट भट्ठे के रास्ते से गांवों में आते हैं वाहन
गोकुलपुर उर्फ गरगिया गांव में आने-जाने वाले वाहनों को एक ईंट भट्ठे की जमीन से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं कई क्षेत्रवासी पैदल खेतों से होते हुए झुमका चौराहे पर पहुंचते हैं। ईंट भट्ठे के एक तरफ रेल लाइन है और दूसरी तरफ हाईवे है। ऐसे में ईंट भट्ठे की ओर आने-जाने के लिए रास्ता बना रखा है। 

हाईवे से गांवों की नई सड़कों को जोड़ा जाएगा
झुमका चौराहे से गुजर रहे हाईवे से गांवों की नई सड़कों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए ग्रामीण भी अपनी कृषि भूमि बेचने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने पार्षद और निगम के लोगों से कहा है कि वह नुकसान उठाने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें सड़क चाहिए। नगर निगम ने इसके लिए पहले दो करोड़ रुपये का बजट पास किया था, लेकिन जमीन ही नहीं मिल रही थी। 

धरना प्रदर्शन के दौरान गई थी मासूम की जान
गौटिया-गोकुलपुर गांव के लिए सड़क बनाने की मांग को लेकर दिसंबर 2023 में कड़ाके की ठंड में ग्रामीण नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान गौटिया के ही रहने वाले हरिश्चंद्र की एक साल की बेटी विद्या की भी मौत हो गई थी। घटना के बाद अधिकारियों से लेकर महापौर ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और जल्द सड़क बनवाने की बात कही थी, लेकिन इस बात को भी आठ माह गुजर गए हैं, अब तक न तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हुई है और न ही सड़क का निर्माण हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed