फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people of two communities came face to face on bakrid in Bareilly

Bareilly: गांव में पहली बार कुर्बानी को लेकर आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग, दिनभर रही तनाव की स्थिति

Fri, 30 Jun 2023 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 01:23 PM IST
सार

चुरई दलपतपुर में बकरीद पर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लोगों को नई परंपरा डालने से रोक दिया। इससे कुछ देर तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
people of two communities came face to face on bakrid in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में बकरीद पर एक समुदाय के लोगों ने नई परंपरा डालने का प्रयास किया तो दूसरे समुदाय के लोग इसके विरोध में मुखर हो गए। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लोगों को नई परंपरा डालने से रोक दिया। इससे कुछ देर तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


चुरई दलपतपुर में बुधवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग कुर्बानी के लिए पशु ले आए थे। बृहस्पतिवार को उनकी कुर्बानी की तैयारी शुरू कर दी। इस पर ग्राम प्रधान के पति गजेन्द्र गंगवार, गुड्डू मौर्य, नेत्रपाल, रमेश गंगवार, पप्पू, राहुल, इन्द्रपाल गंगवार, हरप्रसाद गंगवार, सियाराम आदि ने इसे नई परंपरा बताते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। अधिकारियों के आदेश पर गांव में पहुंची पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से नई परंपरा नहीं डालने को कहा।

विज्ञापन

गांव में तैनात की गई पुलिस 

कुर्बानी के लिए खरीदकर लाए गए पशु को गांव के दूसरे व्यक्ति की सुपुर्दगी में देकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई ताकि माहौल खराब न हो। दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान शकील अहमद कुर्बानी किए जाने की बात कहते रहे। मुस्लिम समुदाय के भी सैकड़ों लोग थाने पहुंचे और काले पशु की कुर्बानी कराए जाने की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को बैठाकर बात की। कहा कि नई परंपरा किसी भी कीमत पर नहीं पड़ने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UCC: मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, कहा- कोई भी कानून बना लें, मुसलमान निकाह की जगह फेरे तो नहीं लेगा

इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव में 70 फीसदी हिंदू और 30 फीसदी मुस्लिम आबादी है। कुर्बानी के लिए कहीं कोई बूचड़खाना भी नहीं है। दोनों पक्षों को थाने से गांव भेज दिया तथा हिदायत दी गई कि यदि किसी भी पक्ष ने माहौल बिगाड़ने एवं नई परंपरा डालने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पूरे दिन गांव का माहौल गर्म रहा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed