{"_id":"68a4ee8c1526c559880338b2","slug":"people-of-other-community-protested-against-bhajans-being-sung-at-the-temple-police-pacified-them-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2409-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंदिर पर भजन का दूसरे समुदाय के लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंदिर पर भजन का दूसरे समुदाय के लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने कराया शांत
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। मोहल्ला सराय स्थित प्राचीन मंदिर पर मंगलवार को महिलाओं की ओर से किए जा रहे भजन-कीर्तन का दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध कर दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद शाम तक महिलाओं का भजन-कीर्तन जारी रहा।
कपड़ा चौक पर रह रहे प्रजापति समाज के लोग मोहल्ला सराय स्थित मंदिर की साफ-सफाई के साथ कभी-कभी वहां भजन-कीर्तन करते हैं। एकादशी के मौके पर मंगलवार को महिलाएं मंदिर में भजन-कीर्तन कर रही थीं। तभी मोहल्ले के दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए इसे बंद करा दिया। इस पर किसी ने पुलिस से शिकायत कर दी। कस्बा चौकी से आई पुलिस टीम को देखकर खुराफाती भाग गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से सहयोग करने और खुराफात करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खुराफातियों की तलाश की जा रही है। संवाद