{"_id":"679a7d6214936e79d401e0b5","slug":"people-of-bareilly-division-are-breaking-traffic-rules-across-the-country-bareilly-news-c-4-lko1064-570261-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देश भर में यातायात नियम तोड़ रहे बरेली मंडल के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देश भर में यातायात नियम तोड़ रहे बरेली मंडल के लोग
विज्ञापन
बरेली। यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई के बाद भी बरेली परिक्षेत्र के लोग यातायात नियमों का पालन करने के लिए संजीदा नहीं हैं। उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाण, असम, मिजोरम, राजस्थान से लेकर पश्चिमी बंगाल तक बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के लोगों ने यातायात नियम तोड़े हैं। इसको लेकर मंडल के चारों जिलों में इन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) छह महीने के लिए निलंबित किए गए हैं।
सड़क हादसों और हादसों में मौतों के मामले में बरेली प्रदेश के शीर्ष 20 जिलों में शामिल है। ऐसे में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती भी की जाती है। परिवहन विभाग ने एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक मंडल के चारों जिलों में कुल 424 ड्राइविंग लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित किए हैं। इनमें बरेली के 130 डीएल शामिल हैं।
गौर करने की बात यह है कि इन 130 में से 72 लोगों ने अन्य प्रदेशों और 35 लोगों ने अन्य जनपदों में वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं किया। स्थानीय स्तर पर केवल 19 लोगों ने ही बार-बार यातायात नियमों को तोड़ा।
विज्ञापन
यातायात नियमों को तोड़ने के मामले में बदायूं भी पीछे नहीं है। यहां के 109 लोगों के डीएल निलंबित किए गए हैं। इनमें 16 लोगों ने अन्य प्रदेशों और 56 लोगों ने अन्य जिलों में बार-बार यातायात नियमों को तोड़ा। पीलीभीत में 92 और शाहजहांपुर में 93 लोगों के डीएल निलंबित किए गए हैं। संवाद
-- -- -- -- -
ट्रैफिक पुलिस की संस्तुति पर ज्यादा कार्रवाई
अन्य प्रदेशाें में यातायात नियमों को तोड़ने के मामले में डीएल निलंबन करने की कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस की संस्तुति पर ज्यादा की गई है। अन्य राज्यों से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के कुल 103 लोगों के डीएल निलंबन करने की संस्तुति ट्रैफिक पुलिस और 20 की परिवहन विभाग की ओर से की गई।
-- -- -- --
मंडल के चारों जिलों में 424 लोगों के डीएल छह माह के लिए निलंबित किए गए हैं। इनमें बरेली के 130 लोग शामिल हैं। - कमल गुप्ता, आरटीओ