फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People kicked and punched for taking photos in wedding procession, many injured, wedding procession returned

Bareilly News: बरात में फोटो खींचने को लेकर चले लात-घूंसे, कई चोटिल, लौटी बरात

Sun, 24 Nov 2024 05:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
People kicked and punched for taking photos in wedding procession, many injured, wedding procession returned
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के ही एक गांव से शुक्रवार की शाम आई बरात में फोटो खींचने को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता समेत कई बरातियों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की। इस दौरान दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष से मिले सामानों को लौटा दिया। बात न बनने पर बरात लौट गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को बैंड-बाजे के साथ बरात चढ़ाई गई। नाश्ते के बाद जब जयमाला के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी।उसी समय दूल्हे पक्ष के लड़कों ने लड़की पक्ष के लड़कियों के फोटो व वीडियो बनाने लगे। इसी बात को लेकर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने एतराज जताया तो दोनों पक्ष में झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगों में लात-घूंसे चलने लगे। इसमें कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल भी हो गए। मारपीट होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन




नहीं हो सका समझौता

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दोनों तरफ के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाई। शनिवार को पूरे दिन दोनों पक्ष के रिश्तेदार समझौता करवाने की कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष द्वारा दिया गया सामान वापस कर दिया। हालांकि दोनों पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शादी में झगड़ा हुआ था। इसलिए शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले सामूहिक योजना के तहत हो गई थी शादी

ग्रामीणों के अनुसार एक साल पहले दोनों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो गई थी, जिसके बाद दुल्हन को विदा नहीं किया गया था। दोनों पक्षों ने एक साल होने पर शुक्रवार को शादी की तिथि तय कर रखी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed