{"_id":"56e86b974f1c1b2a488b456b","slug":"people-dansing-on-hymns-imposed-a-chhpan-bhog","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनों पर थिरके लोग, छप्पन भोग भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनों पर थिरके लोग, छप्पन भोग भी लगाया
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
होली रास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री टीबरी नाथ मंदिर परिसर में रंग, गुलाल और फूलों के साथ लठ मार होली का भक्तों ने भरपूर लुत्फ लिया। भजन और छंद के बोल पर खेली गई होली के सुरूर ने कार्यक्रम स्थल को बरसाने जैसे माहौल की मस्ती से भर दिया।
यह नजारा छप्पन भोग परिवार की ओर से आयोजित होली महोत्सव में देखने को मिला। इसमें वृंदावन से आए राम स्वरूप जी महाराज ने अपनी टीम के साथ इस महोत्सव में सतरंगी छटा बिखेर दी। खास कर उनके द्वारा गाए गए भजन- मेरी चुनरी में लग गयो दाग री, एसो चटख रंग डारो..... और यह कि- मेरो खोए गए रसिया होरी में..... जैस बोल पर हर भक्त थिरक उठा।
इस अवसर पर गिरराज जी को प्रसाद के रूप में छप्पन भोग भी लगाया गया। इससे पहले दुग्ध अभिषेक किया गया। इस कार्यक्रम में छप्पन भोग परिवार के राजू खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल (चीनी वाले), मुकेश खंडेलवाल, राजेंद्र अग्रवाल (मेरठ वाले), मनोज अग्रवाल (मन्नू), राजीव खंडेलवाल, संजीव खंडेलवाल आदि का सहयोग रहा।