{"_id":"650434b1be7944aa2009d8b8","slug":"people-caught-thief-red-handed-while-stealing-saree-in-bareilly-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब चोर: दो घरों में की चोरी, तीसरे में साड़ी चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया, लोगों ने लगाई धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब चोर: दो घरों में की चोरी, तीसरे में साड़ी चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया, लोगों ने लगाई धुनाई
Fri, 15 Sep 2023 04:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Sep 2023 04:10 PM IST
सार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में चोरी का अजब मामला सामने आया है। एक चोर ने 14 सितंबर की रात तीन घरों में सेंध लगाई। दो घरों में चोरी करने के बाद चोर तीसरे घर में चोरी करते पकड़ा गया। लोगों ने चोर की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में सम्राट अशोक नगर के दो घरों में चोरी करने के बाद नशेड़ी चोर तीसरे घर में चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। लोगों ने उसे पीटकर बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
सम्राट अशोक नगर निवासी राजेश गोस्वामी के घर सुबह चार बजे एक चोर घुस गया। उसने घर में रखे पांच सौ रुपये और साड़ी चोरी कर ली। चोरी कर वह जाने लगा तभी किसी चीज से टकराकर गिर गया। तब आवाज सुनकर जागे राजेश और उनके परिवार ने चोर को पकड़ लिया। चोरी करने वाला बेहद नशे में था। चोर पकड़ने का शोर मचा तो कॉलोनी के लोग आ गए। तभी पता चला कि नशेड़ी ने कॉलोनी के ही दो अन्य घरों में भी चोरी की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा... वीडियो वायरल
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम शाकिर है और वह एजाजनगर गौंटिया का निवासी है। सम्राट अशोक नगर निवासी राजेश वन गोस्वामी, सतीश और संजय कुमार ने शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।