फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people beat up the lover who came to give gift to his girlfriend in Bareilly

UP: रात में प्रेमिका को नया फोन देने आया प्रेमी, लोगों को देख भूला मोहल्ले से भागने का रास्ता, फिर हुआ ये

Mon, 06 May 2024 02:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 May 2024 02:12 PM IST
सार

बरेली में एक युवक को बच्चा चोर बताकर मोहल्ले के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो कुछ और ही बात सामने आई। 

विज्ञापन
people beat up the lover who came to give gift to his girlfriend in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मोहल्ला सूफी टोला में रविवार रात एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि वह एक बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचाकर श्यामगंज चौकी पुलिस बुला ली। पुलिस युवक को थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने जो बताया, उसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन


युवक ने बताया कि वह उत्तराखंड के सितारगंज का निवासी है। यहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। उनकी बेटी से वह प्यार करता है। उसे नया मोबाइल फोन देने आया था। जब वह रिश्तेदार के दरवाजे पर अंधेरे में खड़ा था तो लोगों ने उसे चोर समझकर सवाल करने शुरू कर दिए, जिससे वह डर गया। इससे वह बाइक लेकर गली से भागने लगा। 
विज्ञापन


युवक के मुताबिक वह मोहल्ले से बाहर निकलने का रास्ता भूल गया तो एक बच्चे को मदद के लिए बाइक पर बैठा लिया। उसके पीछे आ रहे लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास से नया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक के घरवालों को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed