{"_id":"6849e7278865ea436f08a34b","slug":"people-are-troubled-by-18-18-hours-of-power-cut-in-summer-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104418-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्मी में 18-18 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्मी में 18-18 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
बहेड़ी। भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती ने अब लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ट्रांसफार्मरों में लगाई गई एमसीबी के बार-बार ट्रिप होने से कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोग परेशान हैं।
एक सप्ताह से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या है। यहां 24 घंटे में से केवल छह घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। कस्बे में चार दिनों में प्रतिदिन दिन में महज चार घंटे और रात में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। उसमें भी अधिकांश मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मरों की एमसीबी ट्रिप हो जाती है, जो पूरी रात बिजली की आपूर्ति को बाधित रखती है। मंगलवार की रात को आदर्श कॉलोनी, केशव पुरम, टीचर्स कॉलोनी में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगर के संजय ढौंडियाल, आलोक पांडे, विजेंद्र सिंह, राकेश पांडे आदि का कहना है कि एक सप्ताह से न तो दिन में सही से लाइट मिल रही है और न ही रात में पूरी तरह से आपूर्ति मिल रही है।
कुछ दिन पहले बदले गए थे तार व ट्रांसफार्मर, नहीं हुआ सुधार
लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही कस्बे में तार बदले गए और पावर हाउस पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगा था, तब बिजली निगम दावा कर रहा था कि लो वोल्टेज व बार-बार की ट्रिपिंग से कस्बे के लोगों को निजात मिलेगी, लेकिन यह सब बातें झूठी निकलीं। समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ। दूसरी ओर कस्बे के लोगों ने केंद्रीय मंत्री व सांसद जितिन प्रसाद को पत्र भेजकर बिजली व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की है। मोहल्ले के लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने या फिर दूसरा एक और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
--
फॉल्ट को दूर करने के लिए काम जारी : जेई
बिजली निगम के जेई रमेश सैनी ने बताया कि कस्बे में होने वाले फाॅल्ट को टीम लगाकर सही कराया जा रहा है। मौर्य मार्केट के सामने रखे ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण एमसीबी ट्रिप हो जा रही है। अब इस ट्रांसफार्मर के लोड को कम किया जाएगा।
--
उपभोक्ता अपने क्षेत्र में विद्युत भार बढ़वा लें : जेई
आंवला। भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ जाने के कारण ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों पर दबाव बढ़ गया है। जेई मनोज कुमार ने बताया कि मिर्जापुर उपकेंद्र पर पांच एमवीए ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार होने से समस्या बनी हुई थी, जिसको बुधवार को दूर कर दिया गया। अब इस तरह की परेशानी उपभोक्ताओं को नहीं होगी। उन्होंने अपील की है कि उपभोक्ता अपना विद्युत भार बढ़वा लें, अन्यथा तलाशी अभियान के तहत पकड़े जाने पर भारी जुर्माना अदा करना होगा। इसके अलावा अपनी केबल घर के समीप ही रखे और सुनिश्चित करें कि इसमें किसी भी तरह का कट न हो। संवाद