{"_id":"69f4e470a7942321e5074d73","slug":"people-are-making-rounds-to-convert-prepaid-meters-into-postpaid-meters-bareilly-news-c-4-bly1034-875616-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने के लिए लोग काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने के लिए लोग काट रहे चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलवाने के लिए उपभोक्ता विद्युत निगम कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। शासन से ऐसा कोई आदेश नहीं आने का हवाला देकर अफसर उनको लौटा रहे हैं। जिले के 1,31,146 उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 83,846 व ग्रामीण क्षेत्र में 47,300 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं।
ज्यादा आ रहा बिल, बार-बार कट जाती है बिजली
बिल अधिक आ रहा है। महीने में तीन बार बिजली कट गई। अब मीटर को पोस्टपेड कराने के लिए सुनवाई नहीं हो रही है। - अंगूरी राम, बांके की छावनी
मेरा 4600 रुपये बिल आ रहा है। पहले सिर्फ एक हजार रुपये बिल आता था। इस वजह से पोस्टपेड कराने आए हैं। - कालीचरण, सिद्धार्थनगर
स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिल ज्यादा आ रहा है। प्रीपेड को पोस्टपेड में कराने के लिए आवेदन करने आए हैं। - लालाराम, अटलपुरम कॉलोनी
तीन-चार महीने पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है। बिल जमा करने के बाद भी 4100 रुपये माइनस हो गया है। - नुरूद्दीनपुर, जगतपुर गौटिया
वर्जन,
अभी तक पुराने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में करने के लिए कोई आदेश नहीं मिला है। नई गाइड लाइन मिलने के बाद ही प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदला जाएगा। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता, वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम 35-बी