फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People are facing problems due to non-start of e-bus service from Bisharatganj.

Bareilly News: बिशारतगंज से ई-बस सेवा शुरू न होने से लोगों को हो रही परेशान

Sun, 05 Jan 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to non-start of e-bus service from Bisharatganj.
बिशारतगंज। यहां से बरेली जाने के लिए यातायात की गंभीर समस्या से जूझ रहे कस्बा सहित आसपास के गांवों के लोगों को जल्द राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

बरेली से वाया चाढ़पुर बिशारतगंज होकर अलीगंज तक चलने वाली निजी बसों का संचालन करीब तीन वर्ष पूर्व बंद हो चुका है।
परिवहन निगम की कोई बस सेवा इस रूट पर संचालित नहीं होती है। सुबह के समय चंदौसी-बरेली रूट पर तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। यह ट्रेनें इस क्षेत्र के लोगों को सुबह जाने व शाम को वापस आने के लिए यातायात का प्रमुख जरिया थी। बांदीकुई - बरेली पैसेंजर कोरोनाकॉल से स्थगित चल रही है।
विज्ञापन

दिल्ली - बरेली व मुरादाबाद -बरेली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रेलवे ने कोहरे की बात कह कर दिसंबर के पहले सप्ताह से रोक दिया है। अब सुबह के समय यहां से बरेली के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। बस सेवा पहले ही बंद हो चुकी है। यात्रियों के लिए एकमात्र साधन टेंपो बचे हैं। टेंपो संचालक यात्रियों से मनमाना व तीन गुना तक किराया वसूलने के साथ यात्रियों को वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरते हैं। महिला यात्रियों के लिए बिशारतगंज से बरेली का सफर बेहद दुश्वारियों से भरा होता है। बिथरी विधायक ने दिया आश्वासन : बिथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा का कहना है कि उन्होंने मंडलायुक्त से मिलकर व पत्र लिखकर ई-बस सेवा शुरू करने की बात की थी। वह इस संबंध में जल्द परिवहन मंत्री से मिलकर ई-बस सेवा शुरू कराने का प्रयास करेंगे। आंवला सांसद नीरज मौर्य पैसेंजर ट्रेन बंद किए जाने का मुद्दा लोकसभा में उठा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed