फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pensioners can make life certificate sitting at home through Post Info mobile app.

Bareilly News: पोस्ट इन्फो मोबाइल एप के माध्यम से पेंशनर घर बैठे बनाएं जीवन प्रमाणपत्र

Wed, 11 Dec 2024 05:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Pensioners can make life certificate sitting at home through Post Info mobile app.
बरेली। पेंशनरों को अब अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए बैंक, कोषागार या अन्य विभागों में जाकर उपस्थिति नहीं दर्ज करानी होगी। इसके लिए घर बैठे ही डाक विभाग के पोस्ट इन्फो मोबाइल एप के माध्यम से फोन पर ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
विज्ञापन


पेंशनभोगियों को हर वर्ष नवंबर-दिसंबर में बैंक, कोषागार और विभागों में जीवन प्रमाणपत्र के साथ लंबी लाइन में लगना पड़ता है। कई बार संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पटल पर मिलते ही नहीं। दूरदराज में रहने वाले पेंशनभोगियों को विशेष तौर पर जिला कोषागार पहुंंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब भारतीय डाक विभाग की ओर से पेंशनभोगियों को घर बैठे ही डिजिटल प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई है। इसके लिए विभाग के पोस्ट इन्फो मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। सत्यापन करने के लिए डाक विभाग की टीम घर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप के माध्यम से ही संबंधित विभाग को प्रमाण पत्र मिलेगा। पेंशनभोगी नजदीकी उप डाकघर में जाकर भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed