फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PCS officer Jyoti Maurya transferred from Bareilly to Lucknow

Jyoti Maurya: पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या का तबादला, बरेली से लखनऊ भेजी गईं; इस मामले में गिरी गाज

Fri, 15 Dec 2023 10:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 10:25 AM IST
सार

पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या का तबादला कर दिया गया है। उन्हें सेमीखेड़ा चीनी मिल जीएम पद से हटाकर लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है। माना जा रहा है कि चीनी मिल पूरी क्षमता से न चला पाने पर उन पर गाज गिरी है। 

विज्ञापन
PCS officer Jyoti Maurya transferred from Bareilly to Lucknow
पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के देवरनियां में बार-बार पेराई ठप होने और किसानों की शिकायत को लेकर चर्चा में रहने वाली सेमीखेड़ा चीनी मिल की जीएम ज्योति मौर्या का तबादला कर दिया गया है। उन्हें चीनी मिल के लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है। सेमीखेड़ा चीनी मिल के जीएम पद पर सदाब असलम को तैनाती दी गई है। अभी तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

विज्ञापन


पेराई सत्र शुरू होने के बाद से सेमीखेड़ा चीनी मिल चर्चा में बनी हुई है। 19 नवंबर को पटला पूजन होने के बाद भी चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं हो सकी। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद 28 नवंबर से पेराई शुरू हुई। पूरी क्षमता पर फिर भी मिल नहीं चल सकी। तकनीकी खामी की वजह से आए दिन चीनी मिल में पेराई ठप होती रही। इस वजह से किसान परेशान थे।

विज्ञापन

किसानों ने राज्यमंत्री से की थी शिकायत 
गन्ना सट्टा बंद करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के कई किसानों ने गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह से भी शिकायत की थी। पिछले सोमवार को चीनी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने जीएम की फटकार भी लगाई थी। 

बार-बार चीनी मिल बंद होने से किसानों को होने वाली परेशानी का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। भुगतान देरी से मिलने, तौल न होने, गन्ना सट्टा बंद होने की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जीएम ज्योति मौर्या का तबादला कर दिया गया है। शनिवार तक नए जीएम के कार्यभार संभालने की बात कही जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed