फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Payment through UPI started at five toll plazas in the district

Bareilly News: जिले के पांच टोल प्लाजा पर यूपीआई से भुगतान शुरू

Wed, 21 Jan 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Payment through UPI started at five toll plazas in the district
फास्टैग नही होने पर दोगुना के बजाय 25 फीसदी अतिरिक्त टैक्स देकर पार कर रहे टोल
विज्ञापन

बरेली। जिले के पांच टोल प्लाजा पर यूपीआई से भुगतान शुरू हो गया है। अब चार पहिया वाहनों पर फास्टैग नहीं होने पर दोगुना टैक्स देने की जरूरत नहीं है। यूपीआई के जरिये सिर्फ 25 फीसदी अधिक भुगतान कर ऐसे वाहन टोल टैक्स पार कर रहे हैं। नई व्यवस्था से फिलहाल वाहन चालकों को रोज सहूलियत मिल रही है। इससे टोल प्लाजा पर आए दिन होने वाले विवाद भी खत्म होंगे।

बरेली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर, नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी व दोहना, दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी, पीलीभीत हाईवे पर खाईखेड़ा में टोल प्लाजा हैं। यहां से रोजाना करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि अप्रैल 2025 में देश के सिर्फ 25 टोल प्लाजा पर यूपीआई से भुगतान की व्यवस्था लागू की गई थी। अब सभी टोल प्लाजा पर यह सुविधा शुरू की गई है। कहीं से अतिरिक्त वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित टोल प्लाजा संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed