फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Patient dies after X-ray machine falls at BJP MLA MP Arya hospital in Bareilly

बरेली में बड़ा हादसा: भाजपा विधायक के अस्पताल में एक्स-रे मशीन गिरने से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 11 Aug 2026 08:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 11 Aug 2026 08:01 PM IST
सार

Bareilly News: नवाबगंज में भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य के अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई। मरीज एक्स-रे कराने आया था। उसी दौरान उस पर एक्स-रे मशीन गिर गई, जिससे मरीज की जान चली गई। 

विज्ञापन
Patient dies after X-ray machine falls at BJP MLA MP Arya hospital in Bareilly
घटना के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य के आर्य अस्पताल में मंगलवार को एक्सरे कराने के दौरान बुजुर्ग मिश्रीलाल पर एक्सरे मशीन ही गिर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने पहले अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया, बाद में समझौते के बाद बिना कार्रवाई शव साथ ले गए।

विज्ञापन


मिश्रीलाल (80) शाहपुर गांव के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक, पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को एक्सरा कराने के दौरान मशीन ऊपर गिरने से मिश्रीलाल की जान चली गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम 
इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिवार को समझाने की कोशिश की। परिवार ने पहले तो तत्काल कार्रवाई और न्याय की मांग की। सूत्रों के मुताबिक बाद में आर्थिक समझौता हो गया। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की गलती नहीं: आर्य
विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि मरीज बुजुर्ग थे। एक्सरे कराने के दौरान उनकी मौत महज इत्तेफाक था। किसी तरह का आरोप नहीं है। परिवार ने खुद ही कार्रवाई से इन्कार कर दिया और शव ले गए। अस्पताल प्रबंधन या किसी स्टाफ की कोई गलती नहीं है।

यह भी पढ़ें- Budaun News: गोवंश से टकराई कार, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने मेडिकल ऑफिसर को पीटा, कपड़े फाड़े; देखें वीडियो

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मिश्रीलाल के परिवार ने शुरू में कुछ बताया हो लेकिन बाद में पुलिस को लिखकर दिया कि एक्सरे कराने के दौरान उनकी मौत हो गई। वह लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते और शव का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। इसके बाद परिवार को शव सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed