फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   passport services postponed

बिजनौर के पासपोर्ट ऑफिस का निर्माण शुरू, स्थगित रहेंगी सेवाएं

Wed, 24 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
passport services postponed
बरेली। पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) बिजनौर के जर्जर भवन का पुनर्निर्माण शुरू होने से 25 नवंबर से सभी सेवाएं स्थगित कर दी जाएंगी। 25 नवंबर या उसके बाद बिजनौर ऑफिस में कार्यों के लिए आवेदन करने वालों को अपने अप्वाइंटमेंट रिशेड्यूल करने को कहा गया है। उन्हें बरेली कार्यालय के अधीन नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस से सेवाएं लेने को कहा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम की ओर से जारी सूचना के अनुसार बिजनौर के पासपोर्ट ऑफिस का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। जिसके चलते 25 नवंबर से बिजनौर के पासपोर्ट ऑफिस से सेवाएं नहीं दी जा सकेंगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फिर से उसका संचालन शुरू हो जाएगा, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान बिजनौर के पासपोर्ट ऑफिस में पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए आवेदन करने वालों को बरेली पासपोर्ट कार्यालय के अधीन मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर आदि पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आवेदन को रिशेड्यूल कराने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed