पुराना पासपोर्ट है तो बदल लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार अगले छह महीने या उससे कम अवधि में जिनके पासपोर्ट की वैधता खत्म हो रही है, वे भी तत्काल पासपोर्ट पुन: जारी करने के लिए आवेदन कर लें। नियमित विदेश यात्रा करने वाले लोगों को 60 पेज का जंबो पासपोर्ट बनाने की सलाह दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट या टोल फ्री नंबर (1800-258-1800) पर संपर्क किया जा सकता है।
पासपोर्ट मेला 31 को
बरेली (ब्यूरो)। बरेली पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले आवेदकों के लिए 31 जनवरी को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पासपोर्ट मेला आयोजित किया गया है। इसमें केवल सामान्य श्रेणी में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर आने वाले आवेदकों के आवेदन स्वीकार होंगे। मेले में आवेदन जमा करने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट पर आनलाइन फार्म भरकर अप्वाइंटमेंट लेना होगा। साथ ही हर आवश्यक दस्तावेज की मूल और स्वप्रमाणित प्रति अपने एआरएन शीट के साथ पहुंचना होगा। मेले के लिए अप्वाइंटमेंट 27 जनवरी की शाम चार बजे विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पहले से अप्वाइंटमेंट लेने वाले आवेदक रिशेड्यूल या कैंसिल करके मेले के लिए अप्वाइंटमेंट नहीं ले पाएंगे।